MANT-राशन व्यवस्था में हो रहा सुधार,एआरओ ने किया दावा

हरेकृष्ण गोयल

मांट। तहसील क्षेत्र में अब धीरे धीरे राशन वितरण की व्यवस्था में सुधार हो रहा है।कई राशन अभिकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही के अलावा आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।

क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी(एआरओ) विजय बहादुर ने दावा किया कि पहले की अपेक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि इस माह के आखिर तक ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में इस वक्त केवल दो दुकानें शल्ल व चान्दपुर की रिक्त चल रही हैं,जिनमे जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं दीवाना कलां, सुरीर विजऊ, अयेरा,पीरी, भरतिया व कनेका में नई दुकानों का चयन किया जा चुका है।मानक पूरा न मिलने पर तीन राशन डीलर्स पर जुर्माना आरोपित किया गया है। वहीं जन शिकायतों व कार्य मे लापरवाही के चलते पूर्ति निरीक्षक पारुल शर्मा के खिलाफ डीएम को पत्र भी लिखा गया है।श्री बहादुर ने बताया कि राया व नोहझील ब्लाक में ज्यादा गड़बड़ है।यहाँ की हालत में सुधार के लिए प्लान तैयार किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*