– जनपद के 85 कालेजों के चार हजार से ज्यादा स्टूडेंटस देंगे परीक्षा
– मथुरा शहर के सभी सरकारी और एडेड बने परीक्षा केन्द्र
– फरह स्थित जीजीआईसी में देंगे 500 बिधार्थी परीक्षा
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

मथुरा। परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में डीएलएड की पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने को कमर कस ली है। मथुरा जनपद में लगभग दस परीक्षा केन्द्रो पर स्टूडेंटस परीक्षा देंगे।
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बिधिवत सोमवार से शुरू हो जाएंगी। ये परीक्षाएं निरन्तर चार दिन चलेंगी। 30 जनवरी से द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बार प्रथम सेमेस्टर में लगभग चार हजार से पांच हजार बिधार्थी विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। मथुरा शहर के केआर, बीएसए, केआर इंटरकालेज, केआर गर्ल्स इंटरकालेज, चमेलीदेवी, जवाहर आदि इंटरकालेजों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं फरह में जीजीआईसी को भी परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। इसमें अन्य केन्द्रो के सापेक्ष 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के मददेनजर रविवार को भी स्कूल खोले गए। डायट प्राचार्य डा मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा शुचिता और पारर्दिर्शता के साथ कराई जाएगी। कहीं कोई गडबड की शिकायत मिलेगी। परीक्षा केन्द्र डिबार किया जाएगा। उनहोने कहा कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर चालू रहेंगे।
—————————————
बेसिक शिक्षकों की परीक्षा कराने के लिए की मांग
जनपद में सरकारी स्कूलों को बीटीसी व डीएलएड परीक्षा केन्द्र तो बना दिया गया है। लेकिन स्कूल कालेजों में टीचर्स का अभी भी टोटा है। ऐसे में उनहोने केन्द्रो पर सकुशल परीक्षा कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से बेसिक शिक्षकों की मांग की है।
—————————————-
निजी डीएलएड कालेजों को किया दरकिनार
इस बार निजी डीएलड कालेजों को दरकिनार कर दिया गया है। यही नहीं उनको परीक्षा केन्द्र भी नहीं बनाया गया है वरन उनके स्टाफ को भी परीक्षाओं से दूर रखा गया है।






