MANT-तेज रफ्तार ने फिर ली एक जान

हरेकृष्ण गोयल

एक्सप्रेस वे पर हादसे में आगरा के व्यक्ति की मौत

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ने रविवार को फिर एक व्यक्ति की जान ले ली।रविवार शाम नोएडा से आगरा की ओर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार नोहझील के माइल स्टोन 75 के समीप अचानक अनियंत्रित होकर अंडर पास की पुलिया से टकरा कर कलाबाजी खाते हुए पलट गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चालक बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस व जेपी ग्रुप के राहत बचाव दल ने जैसे तैसे गाड़ी में फंसे युवक को गम्भीर हालात में निकाला, उसका एक पैर कट चुका था,बड़ी तादाद में खून बह रहा था। तुरन्त उसे अस्पताल भेजा गया पर रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। गाड़ी में मिले आधार कार्ड व मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान सलिल कुमार जैन पुत्र मुकेश कुमार जैन निवासी छीपी टोला आगरा के रूप में की गई है।

वहीं रविवार सुबह मांट टोल के समीप एक बेगनार कार में पीछे से बस ने टक्कर मार दी,जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*