MATHURA-धूमधाम से मनाया गया कालेज और स्कूलों में 70 वां गणतंत्र दिवस

– विभिन्न स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत समारोह
पीडीयू समाचार
—————
मथुरा। मथुरा और विभिन्न कस्बों में गणतत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी इमारतों पर डीएम सहित विभागाध्यक्षों और कार्यालयअध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया।


मथुरा स्थित राधारमन ग्लोबल पब्लिक स्कूल रूक्मणी विहार में रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर श्री पौनियां ने कहा कि देश की आजादी में प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर पुरूषों को भुलाया नहीं जा सकता। बरिष्ठ रालोद नेता व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चौ अनूप सिंह ने कहा कि आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। इस आजादी को हासिल करने में रक्त की नदियां प्रवाहित हुई थीं। किन्तु रक्त बहाने वाले गौरवमयी स्वतंत्रता सेनानियो को वर्तमान सरकारों ने वोट की खातिर भुला दिया है। इस मौके पर डा अशोक अग्रवाल,प्रदेश महासचिव युवारालोद यदुवीर सिंह सिसौदिया,राजीव चौधरी, पूर्व सभासद श्रीमती कुसुमलता, मीडिया प्रभारी उमेश चौधरी, ईशान चौधरी, अनुराग चौधरी, जिला महासचिव विवके देशवार, ठा बल्देव सिंह जादौन, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


फरह। कस्बे के विभिन्न संस्थानों में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर पहली बार नगरपंचायत में चेयरमेन केके पचौरी के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। तत्पश्चात नगरपंचायत कार्यालय पर चेयरमेन ने ध्वजारोहण किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने कस्बे से होकर प्रभात फेरी निकाली । इसके बाद कालेज में झंडारोहण हुआ और छात्राओं ने अनूठे अंदाज में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सभी अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। कस्बा स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में इस मौके पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर बीटीसी और ग्रेजुएशन के स्टूडेंटस ने शानदार प्रस्तुति दी। तत्पश्चात बाहर से आए आगन्तुकों का शाल ओढाकर स्वागत किया गया। कालेज में पूर्व में कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को आक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कालेज में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कस्बे के सेठप्रेमसुखदास भगत इंटरकालेज में भी प्रिंसीपल ने ध्वजारोहण किया। परखम स्थित जीजीआईसी में प्रिंसीपल मुकेश ने ध्वजारोहण किया और देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव के ही बीकेजीएस इंटरकालेज में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वीडीओ खेमचंद रहे। प्रिंसीपल श्यौदान सिंह व मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। कालेज में स्टूडेंटस ने देशभक्ति के गीत और नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। महुअन स्थित एमबीएल इंस्टीटयूट आफ एजुकेशन , फतिहास्थित उषा कालेज, ओल स्थित आरडी ग्रुप आफ इंस्टीटयूटस, ईशान इंजीनियरिंग कालेज आदि में 70 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*