– पुलिस ने प्रेमी को थाने में बिठाया और महिला को भेजा मायके
– छडगांव के ससुरालीजन पहुंचे प्रेमी के गांव , जमकर हुई मारपीट

पीडीयू समाचार
—————
फरह। छडगांव की 6 बच्चों की मां अपने पति की बफा को हवा में उडाते हुए प्रेमी के साथ महुअन में आकर रहने लगी तो ससुरालीजनों को नागवार गुजरा । महिला का पति अन्य लोगों के साथ रविवार को गांव पहुंच गए। वे महिला को जबरन ट्रेक्टर ट्रॉली में डालकर ले जाने लगे। बिरोध करने पर उन्होने प्रेमी के साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। मामला बढता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर 100 डायल पुलिस की दो गाडी गांव मेंं पहुंच गईं। माजरा भांप पुलिस प्रेमी , पति और महिला को थाने ले गई। लेकिन महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने उसे मायके भेज दिया।
हुआ यूं कि रिफाइनरी थाने के गांव छडगांव की छह बच्चों की मां का महुअन के एक युवक से प्यार हो गया। एक माह पूर्व महिला प्रेमी के गांव आ गई। दो तीन दिन उसने अपने प्रेमी के साथ गुजारे तो भनक लगते ही उक्त महिला का पति अन्य दर्जनों ग्रामीणों के साथ महुअन पहुंच गया और महिला को जबरन ट्रेक्टर- ट्राली में डालकर अपने गांव ले गया, किन्तु महिला फिर चकमा देकर 5-6 दिन पूर्व फिर प्रेमी के पास आ गई। रविवार को ससुरालीजन फिर गांव पहुंच गए। महिला को जबरन ले जाने लगे। लेकिन उसने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। इस पर प्रेमी ने उनका बिरोध किया तो उन्होने प्रेमी के साथ मारपीट कर दी। इस पर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर डायल-100 पुलिस की दो गाडियां गांव पहुच गई। पुलिस महिला सहित उसके पति और प्रेमी को पकडकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि महिला को उसके मायके भेजा है। वह पति के साथ नहीं जाना चाहती थी। बिना तलाक दिए वह प्रेमी के साथ नहीं रह सकती।






