MANT-एसडीएम ने अपना सम्मान पूरी टीम का बताया

हरेकृष्ण गोयल

मांट। 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ में राज्यपाल के हाथों मिले सम्मान को जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम मांट डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने उसे पूरी टीम की मेहनत का फल बताते हुए टीम को समर्पित किया है।

तहसील प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के वह शुक्रगुजार हैं कि सभी के अथक प्रयासों से आज मांट तहसील के नाम प्रदेश स्तर पर छाया है। उन्होंने बताया कि लिंगानुपात में तहसील को रदेश5 में पहला स्थान मिला है।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ.दीन दयाल द्वारा लिखित और निर्देशित नाटिका की प्रस्तुति भी दी गयी,जिसमें शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।

निर्वाचन कार्य से जुड़े लोग किये सम्मानित

डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने निर्वाचन प्रक्रिया में सराहनीय कार्य करने के लिए दो दर्जन से अधिक सुपर वाइजर,बीएलओ के अलावा तहसीलदार व बीडीओ मांट व बीडीओ नोहझील को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. दीन दयाल के अलावा महाविद्यालय की छात्रा अनि गोयल,सपना,छाया, भावना,हेमलता,जयललिता आदि को भी मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मीडिया ने निभाई है अहम भूमिका

मतदाताओं को जागरूक करने में मीडिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम में प्रस्तुत किये गए नाटक में इसका उल्लेख किया गया,वहीं एसडीएम ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि मीडिया ने निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य व मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया है। उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों को भी इसके लिए सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*