हरेकृष्ण गोयल
मांट। मतदाता दिवस पर मथुरा के बीएसए कॉलेज में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में जिला मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों में राजकीय महाविद्यालय के डॉ. दीन दयाल को प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया है।

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने पोस्टर व मॉडल प्रदर्शनी में भाग लिया जिसमें कंट्रोल यूनिट,वैलेट यूनिट व वी वी पैट का मॉडल प्रदशित किया जिसके माध्यम से नए मतदाताओं को जागरूक किया।
पिछले कई माह से चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने पर महाविद्यालय को द्वतीय स्थान प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर व राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. दीन दयाल को अपर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सम्मानित किया। वहीं राजकीय महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को मतदाता जागरूकता के लिए द्वतीय स्थान पर एम्बेसडर चुना गया,वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्र धनराज सैनी को निबन्ध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला
मतदाता जागरूकता में विशेष सहयोग करने वाले राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं बीएलओ व मीडिया कर्मियों को जोइंट मजिस्ट्रेट डॉ. राजेन्द्र पेंसिया आज दोपहर 12 बजे सम्मानित करेंगें






