गणतंत्र दिवस पर स्कूल कालेजों में होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

-झंडारोहण के बाद निकाली जाएंगी प्रभात फेरियां


पीडीयू समाचार
फरह। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्र्रमों की धूम रहेगी। इस अवसर पर प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। फरह में धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महुअन स्थित मुकदम बिहारी लाल महाविधालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा फैलेगी। यही नहीं गाव के तीन बेसिक स्कूलों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। कस्बा स्थित सेठप्रेमसुखदास भगत इंटरकालेज और जीजीआईसी में छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यही नहीं अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी शान के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*