FARAH-सामाजिक समारोह में भी राजनीतिक चर्चाओं का रंग छितरा रहा

– लोकसभा चुनाव की आहट के मददेनजर नेता इसी बहाने कर रहे अपने अपने प्रचार
– शुक्रवार को पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ने फरह में की एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत
भरत लाल गोयल
—————-
फरह। लोकसभा चुनाव की आहट के चलते नेताओं मे स्फूर्ति आ गई है। वे सामाजिक कार्यक्रमों में भी अनूठे तरीके से अपना प्रचार कर रहे हैं।


शुक्रवार यानी आज दोपहर को पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष व रालोद के बरिष्ठ नेता चौ अनूप सिंह ने एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। वहां लोगों ने पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया । इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि ज बवह जिलापंचायत अध्यक्ष रहे फरह का एतिहासिक विकास कराया। उन्होने कहा कि कस्बे का ही नहीं पूरे ब्लॉक में विकास की सरिता प्रवाहित की। इस बात के प्रमाण खुद ग्रामीण हैं। उनहोने कहा कि जनता को अब अपनी भूल का अहसास हो रहा है। श्री चौधरी ने रालोद की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह पार्टी गरीबों, मजदूरों और दलितों की हितेषी है। पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह ने किसानों की भलाई के लिए अनेक कदम उठाए थे, जिनको वर्तमान सरकारें भी मानने को मजबूर हैं। इस मौके पर कस्बे का मुस्लिम समुदाय एकत्रित रहा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*