FARAH-महुअन टोल पर रात में लगी दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार

– सर्दी में वाहनों की तादात और कम लेने होने के कारण फंसे जाम में


भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर
——————————-
फरह। महुअन टोल पर अभी रात में वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई है। तमाम वाहन जाम में फंसे हुए हैं। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई है।
रात दस बजे टोल पर वाहनों की लम्बी लम्बी लाइन देख हर कोई आश्चर्य में पड सकता है। कोई भ्रमवश दुर्घटना मानकर अनदेखी कर देगा, लेकिन जनाव ऐसा नहीं है। सर्दियों में रात के समय यहां अमूमन जाम के हालात रहते हैं। किलोमीटर दूर दूर तक जाम लग जाता है। अभी रात में भी वही नजारे रहे। तमाम वाहन महुअन गांव के कट से रॉन्ग साइड जाने लगे। क्यों कि लाइन एक एक किलोमीटर तक लग गई थी। पता लगा कि एकदम रात के समय वाहनों की संख्या में इजाफा होने और कुछ लेनों के बंद होने के कारण यह नौबत आई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*