MANT-राज्यपाल ने किया एसडीएम को सम्मानित

हरेकृष्ण गोयल
मांट।विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 के वक्त निर्वाचक नामावली प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य करने के लिए तहसील के एसडीएम डॉ. राजेन्द्र पेंसिया को राज्य स्तरीय विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उक्त सम्मान मतदाता दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल राम नाईक ने भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू भी मौजूद थे। एसडीएम को मिले इस सम्मान से सभी तहसील कर्मी गदगद हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*