जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष डॉ हरिओम चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में नवनियुक्त एसएसपी मथुरा श्री सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज जी का जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियो द्वारा माला पटुका डाल कर सम्मान किया इस अवसर पर अखाड़ा शिवशक्ति के संचालक खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने एसएसपी मथुरा को बृज की प्राचीन कला कुश्ती से अवगत कराया और कहा कि मल्ल विधा बृज की प्राचीन कला रही है

यह भगवान श्री कृष्ण व बलदाऊ जी महाराज को अति प्रिय थी ।एसएसपी साहब ने मथुरा प्राचीन काल से मल्ल विधा का प्रमुख केन्द्र रहा है इस कला का विकाश होना चाहिए यहाँ के युवा पहलवान अपनी सोच में परिवर्तन लाकर मैट और गद्दे की कुश्ती के अभ्यास को बढ़ावा दे जिससे मथुरा के पहलवान मथुरा का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कर सके ।। इस अवसर पर विनोद मेजर जी , ओमप्रकाश चतुर्वेदी जी , गोविद , सतीश , हरीश , लम्बरदार , रितिक , श्यामबीर पहलवान , उम्मेद ख़लीपा , भगवान सिंह कोच , भूपेंद्र मिश्रा कोच आदि उपस्थित थे ।






