मथुरा,(परीक्षित कौशिक):- गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र प्रातः 8.30 बजे कलैक्ट्रेट में तथा मुख्य विकास अधिकारी
रामनेवास विकास भवन में ध्वजारोहण करेंगे।
गणतंत्र दिवस को जनपद मेंधूमधाम से मनाये जाने के लिए अपर जिलाधिकारी फाइनेंस रवींद्र कुमार ने कलैक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि
वह ध्वज फहराने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि साफ-सुथरा व सीधा होना चाहिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

इस रैली मेंसभी शिक्षण संस्थान के छात्र एवं सम्भ्रान्त नागरिक भाग लेंगे और इसके संयोजक नगर मजिस्ट्रेट एवं सहयोग के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक,बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर,अपर नगर आयुक्त मौजूद रहेंगे। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों को पीने का पानी एवं प्रभात फेरी की समाप्ति पर बच्चों फल व मिष्ठान वितरण अपर नगर आयुक्त द्वारा किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह समुचित
व्यवस्था के साथ ही शहर एवं गांव में महापुरूषों की स्थापित मूर्तियों की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रातः8.30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर कार्यालयाध्यक्षों की उपस्थिति में
राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह,क्रीडाधिकारी एसपी बमनियां,जिला विद्यालय
निरीक्षक केपी सिंह, सभी अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित
थे।






