मथुरा,(परीक्षित कौशिक):- ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने शुक्रवार को वृन्दावन के ग्राम- जैंत में बनने वाले 220 केवी क्षमता के विद्युत पारेषण उपकेंद्र का शिलान्यास किया।

92.40 करोड़ रुपये की लागत से दिसंबर 2020 तक बनने वाले इस उपकेंद्र में 160 एमवीए क्षमता के 2 और 40 एमवीए क्षमता के 2 परिवर्तक स्थापित किये जायेंगे।






