कमियो को सुधारने के दिये निर्देश
बलदेव,सुरेन्द्र चौधरी
PDU समाचार

विकास खंड बलदेव का आज मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बारीकी से अभिलेखों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने विकास खंड बलदेव में निर्मित सभागार ,खण्ड विकास अधिकारी के निवास स्थान को भी जाकर देखा। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से पूछा कि आप कहाँ पर निवास कर रहे हो। तो वीडिओ मण्डलायुक्त के सवालों के जबाब देने में बगले झांकने लगे। मंडलायुक्त ने विकास खंड अधिकारी स्वेतांग पांडेय से क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में जानकारी करते हुये पूछा कि विकास कार्यो के किस माध्यम से उठाए जाते है।

उन्होंने पूछा इस क्षेत्र में कितने ठेकेदार कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में कई किसान हाथों में सरसों की फसल एवं सड़े हुए आलू को लेकर बैठे थे। पास जाने पर मंडलायुक्त ने पूछताछ की तो किसान पूरन सिंह निवासी बरोली ने बताया मेरे सरसों की फसल में ओले पड़ने के कारण काफी नुकसान हुआ है। सरसों की फसल की बाली टूट गई हैं। आलू खेतों में पानी भर गया है। जिसके कारण आलू सड़ने के कगार पर है। बरोली के किसान नारायण सिंह, सुरेश चंद, गिर्राज , देवीलाल, पूरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, नाहर सिंह के खेतों में भी सरसों की फसल में ओलो के कारण काफी नुकसान हुआ है। मंडलायुक्त ने एसडीएम उपमा पांडेय एवं अन्य अधिकारियों को इसके जांच कराने के आदेश दिये हैं। साथ जिन किसानों की फसल में नुकसान हुआ है।की उस क्षति पूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं गांवों में बन रही अस्थाई गौशालाओं के लिए आ रहे अनुदान को शीघ्र ही गांव भेजने की व्यवस्था कराने का आदेश भी दिया है । उन्होंने कहा कि बलदेव क्षेत्र में अस्थाई गौशाला में गोवंश को काफी मात्रा में रखा गया है। उनके चारे आदि की भी व्यवस्था सही तरीके के साथ हो,उसके लिये गांव प्रधानों से मिलकर कार्य किया जायेगा। लेखाधिकारी के कार्य मे मण्डलायुक्त को कई कमियॉ रजिस्टर देखने के उपरांत मिली। पूछने पर अधिकारी बगले झांकने लगें। उन्होंने सभी को नियमानुसार कार्य करने व रजिस्टरों को पूरा करने के आदेश दिये। उन्होंने देखा कि बलदेव दस लाख से ऊपर लागत से कोई भी कार्य नही हुआ है। इसकी भी जांज कराने की बात वह बोल कर गये है। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।






