(परीक्षित कौशिक,ब्यूरो चीफ):-
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों को दो बख्त की रोटी मुहैया कराने के लिए देश भर में राशन सामग्री मुहैया कराने के
लिए सस्ते गल्ले की दुकान आबंटित कर रखी हैं।
राज्य सरकारों के द्वारा गरीबों में वितरण करने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवंटित राशन दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में क्षमतानुसार गेंहू चाबल पहुंचाया जाता है। ऐसा ही एक सरकारी राशन गोदाम गोवर्धन के डीएवी मुखराई मार्ग पर बना है यहां से गोवर्धन कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में सरकार से अनुबंधित राशन दुकानों पर राशन सामिग्री पहुंचाई जाती रही है। लेकिन अब गरीबों के राशन की जमकर कालाबाजरी हो रही है। कुछ ऐसा ही बाक्या गुरुबार देर रात को सामने आया था, जहां गोवर्धन पुलिस ने वरसाना मार्ग से गोवर्धन की ओर आ रही एक मेक्सपिकप को 28 कट्टे सरकारी चावल के साथ गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पुलिस ने सरकारी राशन कालाबाजरी की सूचना आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर मोहश्याम उपाध्याय को दी। सूचना पाकर आपूर्ती स्पेक्टर गोवर्धन थाने पहुंच गए और प्रकरण की जानकारी में जुट गए तो स्पेक्टर के अनुसार उक्त राशन सामिग्री कन्हैया नाम के राशन डीलर निवासी पलसों की बताई । वहीं आपूर्ति इंस्पेक्टर ने राशन डीलर से सांठ कर राशन से भरी गाड़ी को पुलिस हिरासत से मुक्त करा दिया। इस सम्बंध में आपूर्ति इंस्पेक्टर उपाध्याय से बात की तो बताया कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया सरकारी राशन पलसों निवासी डीलर कन्हैया का था । वह राशन गोदाम से लेकर आया था उसे कालाबाजरी के सक में पकड़ा गया था, जबकि उसके कागजात देखने पर वह सही पाया गया है। जब इस सम्बंध में सरकारी राशन गोदाम प्रभारी एसएमआई से बात की गई तो कन्हैया राशन डीलर की दुकान का राशन एक ट्रैक्टर में लोड होकर तीन बजे के करीब गोदाम से निकला गया। जिसमें 76 कट्टे लोड थे। इन दोनों अधिकारियों की बातों से साफ पता चलता है कि गोवर्धन पुलिस के द्वारा पकड़ा गया सरकारी राशन कालाबाजारी को ही जा रहा था। जिसे आपूर्ति इंस्पेक्टर ने सांठ गांठ करके छोड़ दिया है।






