गोवर्धन परिक्रमा के ग्राम पूंछरी में अमृत काढ़ा वितरित करते चिकित्सक

गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक,ब्यूरो चीफ):-
स्वाइन फ्लू बीमारी के बचाव को लेकर परिक्रमा मार्ग के ग्राम पूंछरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुर्वेद चिकित्सालय से जुड़े चिकित्सकों द्वारा शिविर लगाकर अमृत काढ़ा वितरित किया गया। आयुर्वेद चिकित्सालय के एसएमओ द्वितीय डाॅ. गोविंद भूषण शर्मा के निर्देशन में स्वाइन फ्लू बीमारी के साथ-साथ वाइरल बुखार, खांसी जुकाम आदि से बचाव के लिए मुस्कादी, मुलैठी, गिलोअ, अदरक, गुड़, अजवायन से बने काढ़े को वितरित किया गया। अमृत काढ़ा पूंछरी के प्राथमिक विद्यालय, परिक्रमा मार्ग के साथ-साथ आश्रम व घरों में वितरित किया गया। डाॅ. गोविंद भूषण शर्मा ने बताया कि अमृत काढ़े के सेवन से मनुष्य के शरीर में रोग-प्रतिरोधक शक्ति का विकास होता है जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इस समय स्वाइन फ्लू के ज्यादा मामले मिल रहे हैं। अगर कुछ सावधानी बरती जाये तो इस रोग को होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया गया कि लगातार लगाये गये तृतीय चरण के शिविर में करीब छह सौ लोगों ने अमृत पान को ग्रहण किया। इस अवसर पर डाॅ. गजेन्द्र पाल, डाॅ. अरूण कुमार शर्मा, मदन मोहन शर्मा, बिजेन्द्र शरण महाराज, भारत कौशिक, दीपक कुमार, अनिल सिंह आदि थे।






