हरेकृष्ण गोयल
मांट। राजकीय महाविद्यालय द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र (तहसीलदार ), विशिष्ट अतिथि गुलशेर (रजिस्ट्रार कानूनगो), प्राचार्य डाॅ. मीनाक्षी वाजपेयी ने अन्य अतिथियों श्री आज़ाद सिंह (आई.एस.ओ., प्रोजेक्ट हेड), श्री पंकज माथुर (आई.एस.ओ. टीम हेड), महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर डाॅ. राजेश कुमार ने सभी को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, और निर्भीक होकर अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। शपथ-ग्रहण समारोह के पश्चात् महाविद्यालय की छात्राओं छाया, स्नेहलता, हेमलता तथा छात्र रज्जन नायक ने क्रमशः महाविद्यालय मतदाता साक्षरता क्लब, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली तथा सहज मतदान पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
अपने सम्बोधन में प्राचार्य डाॅ. मीनाक्षी वाजपेयी ने मतदान को संवैधानिक अधिकारों के समानान्तर ही एक महत्वपूर्ण कर्तव्य बताया तथा छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने इस कर्तव्य का पालन अनिवार्यतः करें।कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य, अतिथियों तथा प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर आयोजित पोस्टर एवं रंगोली प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. राजेश कुमार ने किया। थाना मांट में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने समस्त स्टाफ को निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर एसएसआई गिरीश कुमार, टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह,एसआई अखिलेश कुमार,देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।






