MATHURA/BALDEO-बल्देव ब्लॉक की रालोद कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में मिशन 2019 की चर्चा

– पार्टी व संगठन की मजबूती एकमेव स्वर से दिया गया बल

सुरेन्द्र चौधरी  , पीडीयू समाचार
——————————-


मथुरा। रालोद की बल्देव ब्लॉक की कार्यकारिणी बैठक बीते दिन अवैरनी चौराहा स्थित अभी गार्डन में हुई, इसमें पार्टी जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और कार्यकर्ताओं को जनजन तक पहुंचने की नसीहत दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयनपत्र भी सौंपे। इस मौके पर श्री पौनियां ने कहा कि रालोद की नीतियां जनहित की रहीं हैं। किसानों और मजदूरों की पार्टी ने हमेशा न्याय के लिए संघर्ष किया है। उन्होने कहा कि मिशन 2019 में पार्टी की छवि को वापस लौटाना है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बिधायक नबाव सिंह ने की। इस मौके पर उन्होने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्यकरने को कहा। मीटिंग ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में सफल रही। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव युवा रालोद यदुवीरसिंह सिसौदिया, जिलामहासचिव विवके देशवार, बल्देव बिधानसभा अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, पप्पूप्रधान, जयपाल छौंकर प्रधानअकोस, कौशल सिकरवार, नरेन्द्र सिंह तोमर,जिला महासचिव योगेन्द्र सिंह, शीशपाल, महेश प्रधान, बच्चन पहलवान, गुरूदेव परिहार, अजित पहलवान, चन्द्रवीरसिंह पूर्वप्रधान बरौली, विपिन सिकरवार, नरेन्द्र सिकरवार, रतनवीर चौधरी, शिवराज सिंह जाटव, उदयभान सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।
—————————————–

आने वाली है हाडकम्पाने वाली ठंड,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
-उत्तरभारत के कई राज्यों में 26 जनवरी के बाद होगी कडाके की ठंड
-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पिछले 15 दिनो से बर्फवारी से बुराहाल
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर
—————————————–
नई दिल्लीरू दिल्ली.एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 26 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हुई जोरदार बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ कंपकंपाने वाली सर्दी रिकॉर्ड़ बनाएगी। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पिछले 15 दिनों से बर्फबारी से बुरा हाल है। सड़कों पर कई फीट तक बर्फ जमी हुई है। हालात ये हैं कि रास्ते बंद हैं। जम्मू.श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने से पिछले पांच दिनों से सैकड़ों ट्रक फंसे हुए हैं। हर जगह बर्फ का अंबार लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी से अब उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो 26.27 जनवरी को सबसे कम तापमान हो सकता है। दिल्ली में 4 डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान लगाया गया है। राजस्थान में तापमान 2 डिग्री तक गिरने की आशंका है। पंजाब में भी सर्दी का पुराना रिकॉर्ड़ टूट सकता हैए वहीं हरियाणा में भी जमाने वाली सर्दी पड़ सकती है।
कुल मिलाकर हालात ये हैं कि आने वाले दो दिनों में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ऐसी शीतलहर चल सकती है जो कंपकंपाने वाली ठंड ले आएगी। कहा जा रहा है कि इतनी ठंड पड़ सकती है जो रिकॉर्ड भी बन सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड बढ़ने की वजह है पहाड़ों पर बर्फबारी। पिछले दो हफ्तों से उत्तराखंडए हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ों पर बेहिसाब बर्फबारी हुई है जो अब भी जारी है। आसमान से इतनी बर्फ गिरी कि सड़कों से बर्फ को हटाने के लिए बड़ी बड़ी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। श्रीनगर में पिछले दो हफ्ते से जारी बर्फबारी ने पूरे कश्मीर की तस्वीर बदल दी है। गली मोहल्ले से लेकर नेशनल हाईवे तक बर्फ से पटे पड़े हैं। रास्ते खोलने के लिए बर्फ को हटाया जाता है लेकिन उसके कुछ देर बाद ही फिर से गिरती बर्फ परेशानी खड़ी कर देती है।
एसटीएफ की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, लगेगा वाइस रिकार्डर
– 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक होंगे अन्य स्कूलों के
– कक्ष में लगाने होंगे 2-2 सीसीटीवी कैमरे और वाइसरिकार्डर
पीडीयू समाचार
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हमेशा से ही नकल के लिए कुख्यात रही हैं। तमाम तगड़े इंतजामों के बावजूद यूपी बोर्ड में नकल की खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार राज्य सरकार परीक्षाओं में संगठित नकल को रोकने के लिए कमर कस कर तैयार है। इस बार नकल को लेकर संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में एसटीएफ की तैनाती की जाएगी। वहीं सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर को लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर बोर्ड के इम्तिहान 7 फरवरी से 2 मार्च तक होंगे। इम्तिहान में नकल न हो इसके लिये मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिलों के अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की एसटीएफ निगरानी करेगी और परीक्षा केंद्रों के बाहर सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश है कि हर जिले में 10 से 12 परीक्षा केंद्रों का सेक्टर बनाया जाएए वहां बाहर से नकल रोकने का जिम्मा सेक्टर मजिस्ट्रेट का रहेगा।
हर कमरे में लगेंगे सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर
निर्देश के अनुसार नकल रोकने के लिए हर कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए डीबीआर लगाना अनिवार्य किया गया है। यदि केंद्र पर बिजली न रहे तो पूरे समय जेनरेटर चलाया जाएए ताकि कैमरे व डीबीआर कार्य करे। केंद्र व्यवस्थापकों को रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का निर्देश है।
हर केंद्र में होगी बाउंड्री वॉल
निर्देश के अनुसार चयनित सभी परीक्षा केंद्रों में अनिवार्य रूप से बॉउंड्री वॉल होगी। इसके साथ ही प्रत्येक स्कूल में गेट भी होना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों को पहचानपत्र सहित आधार कार्ड रखना होगा। जिस विषय की परीक्षा होगी उस विषय का शिक्षक कतई तैनात नहीं किया जाएगा। यह भी निर्देश है कि हर परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालयों के नियुक्त होंगे।सरकार के इन आदेशों के चलते शिक्षा विभाग की नींद उड़ी हुई है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*