भरत लाल गोयल
—————-

फरह। कस्बे में एलवी मोटर्स के सामने जादूगर सीपी यादव के जादू शो का क्षेत्रवासी आज से आनन्द ले सकेंगे। जादूगरनी संध्या अपने जादू का जलवा बिखेरेगी। जादू शो का आज विधिवत उदघाटन होगा।
दो साल पूर्व सीपी यादव का यह जादू शो कस्बे में अपना करतब दिखा चुका है। इस बार पुन नई तैयारियों और जादू के साथ शो का आगमन हुआ है। गुरूवार को जादू की नगरपंचायत चेयरमेन केके पचौरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में जादूगरनी संध्या ने आंखों पर काली पटटी बांधकर व्यस्ततम बाजार में स्कूटी चलाई थी। शुक्रवार को इसके उदघाटन के बाद शो प्रारम्भ हो जाएगा। इसमें जादूगरनी जादू का परचम लहराएगी। जादू में चलते पंखे से आरपार होना, लडकी को हवा में उडाना, खाली हाथों से नोटों की बरसात होना, जापान के भूत और पलक झपकते ही इंसान का गायब होना आदि हैरतगेंज तरीके से दिखाया जाएगा। बता दें कि सीपी यादव पहले भी कस्बे और क्षेत्रवासियों का दिल जीत चुके हैं।






