रंगमंचीय कार्यक्रमो ने लगाये चार चांद
सुरेन्द्र चौधर, बलदेव

श्रीजी पब्लिक इंटर कॉलेज जादोपुर बलदेव में नवम वार्षिक उत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ विद्यालय प्रांगण में
आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ कैप्टन दीपचंद ,विद्यालय के अध्यक्ष हाकिम सिंह तोमर, प्रबंधक, संचालक एनपी सिंह तोमर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, नाटक ,देशभक्ति गीत के अलावा बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ ,भ्रूण हत्या एवं राजा मोरध्वज नाटक का सचित्र चित्रण करके कार्यक्रम अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रर्दशन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन दीपचंद ने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ क्रीड़ा, रंगमंच, एवं सामान्य ज्ञान के क्षेत्रों में आगे रहना चाहिए। विद्यालय में समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। विद्यालय के अध्यक्ष हाकिम सिह तोमर ने कहा श्रीजी पब्लिक इंटर कॉलेज अपनाए नवम स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव के रूप में धूमधाम के साथ बना रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा परिणाम में जिले की टॉप टेन सूची में दो बच्चों ने स्थान हासिल करके विद्यालय में हो रही पढ़ाई को साकार रूप से ग्रहण किया है। विद्यालय परिवार इस ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा देने के लिये प्रतिबंध है। आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा के लिये अभिभावकों को ताली बजाने के लिये मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य श्याम बिहारी सिंह,बालमुकंद मधुर, व नेत्रपाल सिह ने माला,पटुका व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।इस अवसर पर सुखराम सिंह, सूबेदार निरंजन सिंह, प्रेम शंकर, करन सिंह, बेधड़क, देवेंद्र तोमर,नरेंद्र चौधरी, गिरिराज सिंह, विजेंद्र सिंह, रामेश्वर, ममता अग्रवाल आदि उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन रूपकिशोर, चंचल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया ।सभी का आभार डॉ एन पी सिंह तोमर ने किया।






