MANT-एसडीएम मांट को आज राज्यपाल करेंगे सम्मानित

हरेकृष्ण गोयल

 

मांट। तहसील के तेज तर्रार युवा जॉइंट मजिस्ट्रेट डॉ. राजेन्द्र पेंसिया की उपलब्धियों में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है।मतदाता दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक उन्हें सम्मानित करेंगें।

इस बार उन्हें यह सम्मान मांट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-82 के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रहते हुए निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नवें मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खण्ड गोमती नगर में होगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अल्का वर्मा ने डॉ. पेंसिया को पत्र के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद रहने का आग्रह किया है। बताया गया कि इस राज्य स्तरीय सम्मान को महामहिम राज्य पाल देगें।

उल्लेखनीय है कि मांट से पहले छाता का एसडीएम रहते उन्होंने कई उपलब्धि हासिल की थी। उन्हीं के प्रयासों से छाता तहसील को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला था।छाता में तहसील के सौंदर्यीकरण के साथ ही फ़ूड स्ट्रीट जोन की स्थापना कराई थी। मांट आते हो उन्होंने तहसील के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया,वहीं निर्वाचन के क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अलावा मतदाता जागरूकता के लिए भी जमकर मेहनत की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*