मांट।हरेकृष्ण गोयल
सस्ती बोलेरो दिलाने के नाम पर मध्यप्रदेश के युवक से दो लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मांट क्षेत्र के गांव कुडवारा निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र सौदान सिंह मध्य प्रदेश के बड़वानी जनपद के एक आश्रम में रह रहा था। यहां उसकी मुलाकात बड़वानी निवासी शिवम सोनी से हुई।पृथ्वी ने शिवम को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया,और उसे दो लाख में बोलेरो दिलाने के लिए तैयार कर लिया। वुधवार को पृथ्वी शिवम के साथ मथुरा गाड़ी दिलाने की बात कह कर आया।दो लाख पांच हजार रुपये उसने बड़वानी में ही शिवम से ले लिए।
दोनों लोग जैसे ही मथुरा के नए बस स्टैंड पर बस से उतरे पृथ्वी रुपये लेकर वहां से फरार हो गया। शिवम ने इस सम्बंध में मांट पुलिस को तहरीर दी है।






