मथुरा,(परीक्षित कौशिक) :- गुरुवार को सूचना विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। इसका आयोजन महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान के सिटी ऑफिस मथुरा पर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक संस्कृति विभाग एवं संग्रहालय मथुरा एसपी सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी नरेंद्र सैनी एवं पर्यटन विभाग मथुरा की ओर से योगेंद्र कुमार महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान के प्राचार्य डॉ धनंजय कुमार तिवारी रहे अपने वक्तव्य में एसपी सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सन 1950 में उत्तर प्रदेश नाम दिया गया इससे पूर्व इसका नाम यूनाइटेड प्रोविन्सेन्स था।

डॉ धनंजय कुमार तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने पूरे संसार को राम एवं कृष्ण जैसे देवता दिए हैं अशफाक उल्ला खान मंगल पांडे जैसे देशभक्त दिए हैं उत्तर प्रदेश का इतिहास इतना बड़ा है कि बताने लगेंगे तो दिनों गुजर जाएंगे वहीं महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान की छात्रा पूजा फौजदार चंद्रवीर सिंह रविंद्र सिंह यशपाल चौधरी एवं छात्र सौरभ डागुर ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आज के दिन को मनाने के निर्देश जारी किए हैं क्योंकि आज उत्तर प्रदेश का जन्मदिन है और यह सरकार की एक अच्छी पहल है इस पहल के माध्यम से सभी लोगों को यह जानकारी होगी कि आज ही के दिन उत्तर प्रदेश का नामकरण हुआ था शहीदों के बारे में विचार व्यक्त करते हुए सुरजीत सिंह जी ने बताया कि न जाने कितने शहीदों के लहू से हम को आजादी मिली उन्होंने अपना लहू हमारी स्वतंत्रता के लिए दिया यह हमारे लिए गौरव की बात है हमें हमेशा हर पल शहीदों को नमन करना चाहिए उनको याद करना चाहिए यह हमारा कर्तव्य है। चाणक्य युवा संगठन के संस्थापक अशोक शर्मा ने सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी अतिथियों से वादा किया कि हमेशा ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेकर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को आयोजित करते रहेंगे इस अवसर पर दीप्ति गोला लक्ष्मी कुमारी प्रियंका चौहान प्रगति शर्मा सौम्या उन्नति रेनू अंबिका लवानिया रविंद्र त्रिपाठी संध्या पूनम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






