MATHURA-छावनी परिषद के वार्ड पांच में नवनिर्माण कार्य शुरु

नव निर्माण कार्य का विधिवत पूजन करते छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, छावनी परिषद के पूर्व सभासद चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं वर्तमान सभासद दीपक चौधरी एडवोकेट एवं अन्य।

मथुरा,(परीक्षित कौशिक):– छावनी परिषद के वार्ड नंबर 5 में हनुमान नगर की कई गलियों मेंं आज नवनिर्माण हेतु विधिवत पूजन और नारियल तोड़कर के शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, छावनी परिषद के पूर्व सभासद चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं वर्तमान सभासद दीपक चौधरी एडवोकेट, गोवर्धन की पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती चौधरी चंदा सिंह, मास्टर बने सिंह, चौधरी कुलबीर सिंह, चौधरी मुन्ना सिंह, श्रीपाल साहब आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभासद दीपक चौधरी ने कहा कि मुझे निर्वाचित हुए अभी कुछ ही समय हुआ है, जिसमें मैंने हर खंबे पर लाइट का नवीनीकरण कराया है तथा हर गली का नव निर्माण करा रहा हूं। नालियों को भी सही कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के विकास में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*