BALDEO-बलदेव के दो छात्रों ने सी ए की परीक्षा की उत्तीर्ण 

सुरेन्द चौधरी,बलदेव 
सी ए के परीक्षा परिणाम में बलदेव के दो होनहार बच्चों ने सी ए  फाइनल पास की है। बलदेव  निवासी  विनय अग्रवाल के पुत्र प्रतीक अग्रवाल ने महज 22 वर्ष की उम्र में सीए फाइनल की परीक्षा पास कर ली है।
विनय अग्रवाल के दो पुत्र है। दोनों ही पढ़ाई में अव्वल है। छोटा पुत्र प्रियांशु अग्रवाल इंटर सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में मथुरा जनपद में तृतीय स्थान पर आया था। वह वर्तमान में आईं आई टी सिविल रुड़की में अंतिम बर्ष का बी टेक का छात्र है। जबकि बड़ा भाई प्रतीक अग्रवाल  शुरू से ही मेधाबी रहा है। उसने बलदेव के सरस्वती शिशु मंदिर एवं श्री जी बाबा विद्या मंदिर मथुरा से इंटर की परीक्षा पास की है। प्रतीक के पिता जी का बलदेव में शील ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। प्रतीक ने अपनी पढ़ाई का श्रेय  अपने बाबा दीनदयाल मित्तल व अपने माता पिता जी को दिया है।  तथा दूसरा छात्र कैलाश रोड निवासी विशाल मोदी पुत्र गिरधारी लाल मोदी ने 24 वर्ष की उम्र में सीए फाइनल की परीक्षा पास की है। विशाल मोदी बलदेव के बलदेव पब्लिक स्कूल एवं ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा का छात्र है। उसने 12वीं की पढ़ाई ज्ञानदीप विद्यालय से की है। विशाल शुरू से ही मेधावी रहा है ।अपने माता पिता का इकलौता पुत्र होने के कारण परिवारी जनों का पूरा स्नेह  विशाल पर रहा है ।विशाल ने बताया की पढ़ाई का श्रय वह अपने माता-पिता परिवारी जन एवं गुरुजनों को दे रहा है। जिनके अथक प्रयासों से वह आज इस मुकाम पर पहुंचा है। वह बलदेव क्षेत्र के युवाओं को भी सहायता के लिए तैयार है। उसके मन में बलदेव कि युवाओं के प्रति कुछ करने की तमन्ना है ।विशाल के पिता की  बलदेव में मोदी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*