– प्रशाशन ने शुरू किया शुद्धिकरण अभियान
– राधाकुंड-श्यामकुंड के जल में एक्यू रिटर्न बैक्टीरिया का किया गया छिड़काव
(परीक्षित कौशिक,ब्यूरो चीफ)
मथुरा:- गोवर्धन परिक्रमा के अंतर्गत राधाकुंड श्यामकुंड के जल को आचमन योग्य शुद्ध प्रदान करने के उद्देश्य से ल गुरुग्राम की टीम राधाकुंड पहुंची। राधाकुंड- श्यामकुंड के जल में घटती बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने के लिए टीम द्वारा एक्यू रिटर्न व बैक्टीरिया का जल में छिड़काव कर मिश्रण किया गया। 10 दिन पूर्व भी राधाकुंड श्यामकुंड के जल में बैक्टीरिया का मिश्रण किया जा चुका है। जिससे दोनों कुंडों के जल में काफी परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
गुरूवार को ब्रज के धार्मिक कुंडों के जल को स्वच्छता प्रदान करने की पहल राधाकुंड
श्यामकुंड से शुरू कर दी गई है। लगभग 3 एकड़ में फैले पौराणिक दोनों कुंडों के जल को स्वच्छता प्रदान कराने के लिए बैक्टीरियाओं का प्रयोग दोनों कुंडों के जल में किया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गुरुग्राम की कंपनी जेएस वाटर एनर्जी लाइफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपी है। विप्रा के एक्सईएन अमर प्रताप सिंह ने बताया कि राधाकुंड-श्यामकुंड के जल को आचमन योग्य बनाने के लिए योजना शुरू की गई है। तीन महीने में यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा। कंपनी के सहायक प्रबंधक चंदन सिंह ने बताया कि एक्यू रिटर्न बैक्टीरिया का दोनों कुंडों के जल में मशीनों द्वारा छिड़काव किया गया है। पिछले 10 दिन पूर्व में डाले गए बैक्टीरिया के छिड़काव का असर दोनों कुंडों के जल में 30 प्रतिशत दिखाई देने लगा है। विकास प्राधिकरण के एक्सईएन एपी सिंह द्वारा गुरुग्राम की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की व उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की कंपनी द्वारा 3 महीने तक दोनों कुंडों में व्यक्तियों का निरंतर छिड़काव किया जाएगा। इस मौके पर एई संजय नादर, जेई जेके जैन, चेष्टा वशिष्ठ, अक्सा गंभीर, कुंदन भगत, वीरेंद्र सिंह, सुभाष चौधरी आदि मौजूद थे।







