यूपी-100 को 18 दिवसीय प्रशिक्षण में दिए गए जनता के साथ सामंजस्य के टिप्स

– एडीजी ने कहा कि यूपी-100 उपयोगी सेवा बन रही

– सचदेवा इस्टीटयूट आफ टेक्नोलॉजी में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

भरतलाल गोयल,  एडीटर पीडीयू समाचार


फरह। सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर में पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश परियोजना के स्थल सेवा से सम्बंधित आगरा जोन के पी आर वी कर्मियों ( कमाण्डर/ सब कमाण्डर बैच की 18 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को  समापन हुआ,जिसमें जनता के साथ उनके सामजंस्य स्थापित करने के टिप्स प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एडीजी उप्र-100 लखनऊ   डी के ठाकुर, एस एस पी मथुरा सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज,  अपर पुलिस अधीक्षक “प्रशिक्षण “ आइटेक्स-यूपी-100 आरएस गौतम एवं  श्रीमती मनीषा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जोनल नोडल अधिकारी यू पी-100 आगरा ज़ोन, टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड के नेशनल हेड महेश कुमार द्वारा संयुक्तरूप से  माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया ।

अपर पुलिस अधीक्षक “प्रशिक्षण “ आइटेक्स / यूपी-100 श्री गौतम  द्वारा  पुलिस आपातकालीन प्रभंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश परियोजना के स्थल सेवा से सम्बंधित पीआरवी कर्मियों को  सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में 18 दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया गया और कहा कि उम्मीद है कि पी आर वी कर्मियों ने 18 दिवसीय  प्रशिक्षण प्राप्त किया ह,ैं उसे वे अपने जीवन में उतारकर कार्य करेंगे ।

डायल-100 के एडीजे लखनऊ  डी के ठाकुर ने कहा कि  यह सेवा विभाग में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।  एक कॉल पर  पुलिसकर्मी     15 मिनट  में घटनास्थल   पर  पहुंचकर न्याय दिला रहे हैं और शांति कायम कर रहे हैं। इस  दौरान उन्होने  घटनास्थल  पर  पुलिस  कर्मी जनता से  कैसे  पेश  आएं, इस  सन्दर्भ  में  टिप्स  दिए ।

एसएसपी  सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज  ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहबर्धन किया।

कार्यक्रम के नोडल अफसर व ए एस पी, मनीषा सिंह  ने अपने कार्यक्रम मे आये अतिथियो को धन्यवाद देते  कहा कि अनुशाशन जीवन के हर  क्षेत्र में जरूरी हैं और  हमें अपने कर्तव्यों का  पूर्ण ईमानदारी से करना चाहिए ।

यूपी-100 पुलिस को  प्रशिक्षण आगरा मंडल में टाइम्स ग्रुप द्वारा प्रथम बार सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में दिया जा रहा हैं ।

इस अवसर पर  सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एस एस पी मथुरा विशिष्ट अतिथि एस पी संबाद यूपी-100 लखनऊ मो. इमरान,   प्रवीण कुमार सिंह, एस पी ट्रांजिट मथुरा बृजेश कुमार सिंह, मनीषा सिंह नोडल ऑफिसर डायल 100 आगरा, बी एम सिंह जोनल नोडल अफसर, सुनील बेनीवाल, वाईस प्रेजिडेंट वी इंस्पायर एस के तिवारी टाइम्स ग्रुप, डॉ ए के सिंह, सहायक निदेशक सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रवि भूषण, राजकुमार तिवारी, वी के शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्तिथ रहे।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*