मांट। आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सारे मुख्य द्वारों पर लोहे की मजबूत बेरिकेडिंग कराई जाएगी। इसके लिए कार्य शुरू भी हो चुका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह ने मंगलवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक मिली उन्होंने अधीक्षक डॉ. विकास जैन से और भी बेहतर सेवाएं मरीजों को देने की बात कही वहीं अस्पताल परिसर में उगी झाड़ियों को काट कर पार्क विकसित करने के निर्देश भी दिए।जच्चा बच्चा केंद्र पर उपकरणों के रख रखाव की स्थिति सुधारने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि प्रसव कराने वाली हरेक महिला को मानकों के अनुरूप नाश्ता, खाना आदि दिया जाए।

सीएमओ ने बताया कि स्थिति संतोषजनक मिली है,कुछ खामियां भी थीं उनके लिए अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर को आवारा पशुओं से सुरक्षित करने के लिए लोहे की मजबूत बेरिकेडिंग का काम शुरू करा दिया गया है।






