रिपोर्ट-
परीक्षित कौशिक
ब्यूरो चीफ,मथुरा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDU) समाचार

मथुरा। केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 जनवरी बुधवार को मथुरा आएंगे। गडकरी का हैलीकाॅप्टर 12.30 बजे सफदरगंज एयरपोर्ट से उड़कर वृन्दावन स्थित अक्षयपात्र में बने हैलीपैड पर दोपहर 1 बजे लैंड करेगा। इसके बाद वह कार द्वारा वृन्दावन में
नमामि गंगे परियोजना के तहत 500 करोड़ के कार्यो का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय मंत्री एवं पार्टी के विधायकगण उपस्थित रहेंगे। यहां से मंत्री दोपहर दो बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।






