– सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व महिलाआयोग की पूर्वसदस्य डा रोली तिवारी पहुंची राधारानी की शरण में
-आगामी चुनावों में उन्होने सपा की जीत की कामना की
भरत लाल गोयल

मथुरा। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला आयोग की पूर्व सदस्य डा रोली तिवारी बरसाना स्थित राधारानी के शरणों मे ंपहुंची। उनहोने वहां सपा की आगामी चुनावों में जीत की कामना की। इस मौके पर उन्होने भाजपा को झूंठों की सरकार कहा और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार जुमलेबाजियों की सरकार है। देश की भला जुमलों से कभी नहीं होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार ने बरसाना में कोई विकास कार्य नहीं कराए है। वरन सपा सरकार के कार्यकाल में प्रस्तावित राधारानी मन्दिर के लिए रोपवे,कोसी- नन्दगांवा- बरसाना-गोबर्धन- सांख तक के मार्ग व मथुरा से डीग तक फोरलेन के कार्य को रोककर भाजपा सरकार ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है। डा रोली तिवारी मिश्रा ने कहा कि सपा विकास की राजनीति करती है। नन्दगांव बरसाना में बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को भी सपा काल के कार्य दिख रहे हैं। उनहोने कहा कि यदि पार्टी मौका देती है तो वे गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मथुरा लोकसभा से चुनाव लडकर बृजवासियों की सेवा करने को तत्पर हैं। इस मौके पर पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद, रालोद के महासचिव भीम चौधरी,यतीनद्र तिवारी आदि मौजूद थे।






