– किसानों की सरसों की फसल हुई बर्वाद,तेज आंधी से भारी नुकसान की आशंका

भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
मथुरा। बीती रात रूक रूक कर हुई तेज बरसात ने कहर वरपाया है। किसानों की बारिश ने फिर कमर तोड दी है। इससे पूर्व आई तेज आंधी से भी भारी नुकसान की आंशका व्यक्त की गई है।

सेमवार की शाम को अचानक आसमां में तेज आंधी का गुबार उठा। देखते देखते जेठ की सी धूल भरी आंधी चलने लगी। हाईवे पर चारों ओेर अधंकार छा गया। वाहनों की रफतार भी धीमी हो गई । दिन में रात जैसे नजारे पैदा हो गए। इसके बाद बरसात की झडी लग गई। कभी झमाझम बारिश की रफतार तो कभी मद्विम मद्विम बरसात की फुहारें लोगों के साथ जीवजन्तुओं में भी सिंहरन पैदा कर रही थीं। वह धूल के गुबार जो थोडी देर पहले आसमां को ढक ले रहे थे, बरसात ने उनका पलभर में क्रोध शांत कर दिया। इसके बाद फिर मानो बारिश की ही बारी आ गई हो। पूरी रात आसमां में तडित झंझावत की तडतडाहट और बारिश की मूसलाधार गति से हर कोई सहम गया। रातभर हुई बारिश से खेत भी तालतलैया नजर आए तो रास्ते फिसलभरे हो गए। किसानों ने बताया कि बरसात फिर एक बार उनके लिए कहर बनकर आई है। इससे उनके खेतों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। वरन सरसां के खेत इसस बर्वाद हो गए हैं। कुछ किसानों ने बताया क उन्होने अभी सरसों बुवाई की थी। खेतां में अंकुरण हो पाया था, सब चौपट हो गया।






