हरेकृष्ण गोयल

मांट। शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी करीब बीस दिनों से बेसहारा गौ वंश बंसीबट में कैद है। जिनके लिए चारे पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
मांट मूला पंचायत क्षेत्र के पौराणिक स्थल बंसीबट में श्याम तलैया के समीप एक सूखे तालाब में दो दर्जन के करीब गौवंश करीब बीस दिनों से बंद है।ग्रामीणों ने तालाब में उन्हें प्रवेश करा कर मेन गेट पर ताला जड़ दिया है।बताया गया है,कि कुछ दिनों तक उनके लिए भूसे की व्यवस्था की गई,पर अब वह भी नहीं है। तालाब के आसपास मिले कई लोगों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से पानी भी नहीं दिया गया है। अधिकारियों की निगाह के यह सब मामला है,फिर भी सभी चुप्पी साधे बैठे हैं।

जब तक गाय ने दूध दिया तब तक पशु पालकों ने घर मे बड़े प्यार से रखा और उसके बाद उसे घर से भगा दिया,आज जितनी भी गाएं बेसहारा भटक रही हैं,वास्तव में उनके लिए पशु पालक भी कम जिम्मेदार नहीं है।






