आम आदमी के हाथ से दूर होता दिख रहा मोबाइल

हरेकृष्ण गोयल
मांट। मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कम्पनियों ने अचानक आउटगोइंग और इनकमिंग सेवा बंद किये जाने और तमाम तरह के रिचार्ज बन्द कर देने से एक बार फिर से मोबाइल केवल पैसे वालों के हाथों में ही दिखाई देगा।
जिओ को छोड़ बाकी सभी निजी कंपनियों ने पिछले माह से अचानक लाइफ टाइम इनकमिंग सेवा खत्म कर 28 दिन कर दी,जिससे हजारों सिम कार्ड बन्द हो गए। अब ऐसी कम्पनियों ने न्यूनतम 35 रुपये का रिचार्ज तैयार किया है इससे उपभोक्ता को मात्र 28 दिन की वैधता मिलेगी।
सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनियों ने अब अचानक काल रेट भी बढ़ा दिए हैं।वहीं अनलिमिटेड प्लान भी महंगे कर दिए हैं।35,65,95 व 145 रुपये के रिचार्ज के साथ टैरिफ प्लान भी दिए जा रहे हैं।जिसमे 35 के रिचार्ज के साथ मिलने वाले प्लान से उपभोक्ता को 2.5 पैसा प्रति सेकेंड तक के हिसाब से कॉल रेट लग रहे हैं।
अचानक लाइफटाइम वैधता खतम्बकर दिए जाने से आम उपभोक्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। क्यों कि तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं,जिन्होंने 999 रुपये खर्च कर लाइफटाइम वैलिडिटी ली थी। पर बिना किसी पूर्व सूचना के सभी उपभोक्ताओं की यह वेलिडिटी खत्म कर दी गयी है।
वहीं ज्यादातर कम्पनियों ने छोटे कूपन भी बंद कर दिए हैं। इससे निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए मोबाइल चलाना मुश्किल होता जा रहा है। यदि हालात यही रहे तो वह दिन दूर नहीं कि मोबाइल हैंडसेट पहले की तरह गिने चुने हाथों में ही दिखाई देंगे।






