मथुरा,
(परीक्षित कौशिक)

मथुरा,:- कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते जिला अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने जिले के 8 वीं तक के विद्यालय अगले दो दिनों तक बंद करने के आदेश जारी किए है। जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे आदेश में 22 और 23 जनवरी तक सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित सभी विद्यालयों को बंद रखने को कहा गया है। सख्त हिदायत दी गई है कि इस आदेश का पालन हो, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए






