सुरेन्द्र चौधरी बलदेव

बलदेव : में हो रहे अवैध मिट्टी के खनन की शिकायतों को लेकर गत रात्रि में राजस्व विभाग की टीम ने प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा के साथ दौलतपुर रोड से दो मिट्टी भरी ट्रैक्टरों को ड्राइवरों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को कई दिन से बलदेव में मिट्टी के अवैध खनन की लगातार सूचनाएं मिल रही थी । रात्रि 10:00 बजे थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा मय टीम के साथ राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर के पास से दो ट्रैक्टरों को खादरो की ओर से आते हुए पकड़ लिया ट्रैक्टरों को जयपाल सिंह पुत्र जालिम सिंह हथकोली, तेजपाल पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी हथकोली थाना बलदेव चला रहे थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। तहसीलदार महावन पवन कुमार पाठक ने बताया जितने भी खनन यह लोग पुराने आदेशों के तहत कर रहे थे। आगे अगर कोई भी खनन करता हुआ भी व्यक्ति पाया जाता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






