MATHURA-गोपाल जी अनाथ गौशाला पर निराश्रितों को किए कम्बल वितरित

फोटो: निराश्रित महिला को कम्बल वितरित करते हुए उपजिलाधिकारी वरुण कुमार, महंत मदन मोहनदास, प्रधान प्रतिनिधि महेश सिसोदिया व अन्य

उपजिलाधिकारी वरुण कुमार भी रहे मौजूद

मथुरा/चौमुहाँ, (परीक्षित कौशिक):- ब्लॉक के गाँव अकबरपुर की गोपाल जी अनाथ गौशाला के महंत एवं भ्रष्टाचार निवारण संस्था के जिलाध्यक्ष मदन मोहनदास ने गौशाला पर निराश्रितों को कम्बल एवं वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी मौजूद रहे। मदन मोहनदास ने बताया कि आज गौशाला पर गाँव के 200 से अधिक निराश्रित लोगों को कम्बल एवं उपयोगी वस्त्र वितरित किए हैं।

अनाथ गौशाला द्वारा समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते हैं। नर सेवा ही नारायण सेवा है। उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि महंत मदन मोहनदास द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। समाज के लोगों को निराश्रितों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संस्था के जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिसोदिया ने बताया कि संस्था द्वारा आगे भी ऐसे ही जन कल्याणकारी कार्य किए जाएंगे। तथा भय, भूख, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीपांशु, राजवती गौतम, राजकुमार गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि महेश सिसोदिया, पूर्व प्रधान चन्दन सिंह, ब्लॉक प्रमुख पातीराम सिसोदिया, लोकेश सिसोदिया, कृष्णा सिसोदिया, रवि पण्डित इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*