MATHURA-स्वर्ण प्राशन बिन्दु ड्रॉप्स बच्चों के लिए अमृतुल्य वरदान: त्रिकालाजना

एस. के.एस आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के प्रांगण में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन बिंदु ड्रॉप्स पिलाकर किया टीकाकरण

मथुरा/चौमुहाँ, (परीक्षित कौशिक) सोमवार के दिन एस. के.एस आयुर्वेदिक मेडिकल एंड हॉस्पिटल में बच्चों को स्वर्ण प्राशन बिंदु ड्रॉप्स पिलाकर टीकाकरण किया गया। शिविर में 16 वर्ष तक के 264 बच्चों को आयुर्वेद पद्धति से ड्रॉप्स पिलाई गई। मुख्य अतिथि में रूप में मौजूद इस्कोन के डायरेक्टर त्रिकालाजना दास ने कहा कि स्वर्ण प्राशन शुध्द स्वर्ण भस्म के साथ शहद, गोघृत, ब्राह्मी, बचा, गिलोय, अश्वगंधा, शंखपुष्पी से बनी हुई औषधि है। जो बच्चों को विलक्षण प्रतिभाशाली बनाने के लिए अमृतुल्य वरदान है। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि इस ड्रॉप्स को पुष्य नक्षत्र में देने से बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ साथ उनकी स्मरण शक्ति तीव्र होकर उनकी रचनात्मक एवं क्रियात्मक विकृतियां दूर होती हैं।
कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डीसी गुप्ता ने जानकारी दी कि बृजवासी एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एसके शर्मा की प्रेरणा दे जनहित में निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रत्येक माह के के पुष्य नक्षत्र में यह शिविर लगाया जाएगा। अगला ड्रॉप्स टीकाकरण 18 फरवरी को एस. के.एस के प्रांगण आयोजित होगा
इस मौके पर डॉ. अमरेंद्र दुबे, डॉ. शालिनी सचान, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. कृपाशंकर, गगनदेवी, अभिषेक दुबे, डॉ. स्वपर्णना शाह, डॉ. ओमप्रकाश पवार सहित कॉलेज के प्रोफेसर मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*