MANT-हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया विद्युत शिविर

मांट। हिन्दू युवा वाहिनी( भारत)के बैनर तले कस्बा में विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किये जाने के साथ सरकार द्वारा संचालित बकाया बिजली बिलों में ब्याज माफी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया,शिविर में करीब एक सौ लोगों की समस्याओ का समाधान किया गया,वहीं विभाग को 60 हजार के करीब के राजस्व की भी प्राप्ति हुई।

इस दौरान विभाग के उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुशवाह,जेई चेतन चौहान,वाहिनी के जिला मंत्री मनोज ठाकुर,विधान सभा प्रभारी पवन सोनी,विधानसभा अध्यक्ष अशोक सारस्वत,विधान सभा मंत्री नीटू, संगठन मंत्री मोहन वैष्णव मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*