MANT-बैंकों में की चैकिंग, ली तलाशी

मांट। अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने स्थानीय बैंक शाखाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उन्होंने उप निरीक्षक मोहित कुमार व अखिलेश कुमार को साथ लेकर बैंक का मुख्य द्वार बंद करा कर बैंक में आने वालों के बैग आदि चैक किये और कुछ ग्राहकों की तलाशी भी ली।

उन्होंने बैंक के सायरन सिस्टम व सीसीटीवी की भी जांच की। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में भी चेकिंग की,चैकिंग के बाद पुलिस ने बस अड्डे के आस पास बेतरतीब खड़ी ढकेलों को भी पीछे कराया। उन्होंने बताया कि जल्द ही अभियान चला कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ।कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*