रिपोर्ट- सुरेन्द्र चौधरी
PDU समाचार
बलदेव | ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज एंव योगिराज भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल के विकास के लिये भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जल्दी ही बलदेव में यमुना एक्सप्रेस वे पर कट की समस्या को लेकर आंदोलन करने की रूप रेखा बना रही है। भाकियू के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया केंद्र एंव प्रदेश सरकार के जन प्रतिनिधियों के द्वारा बलदेव की जनता को हर बार कट का आश्वासन देकर लॉली पॉप दे दी जाती है। परंतु घरातल पर अभी तक कोई कार्य नही हुआ है। यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे बने सर्विस रोड पर दर्जनों गांव बसे हुये है। बरसात के समय ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज के दर्शनों को आने के लिए यात्रियों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव व प्रधान प्रतिनिधि अवैरनी चौधरी लेखराज सिंह पहलवान, अवैरनी प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि बलदेव क्षेत्र के समस्त,किसान,व्यापारी एंव मन्दिरो से जुड़े सभी ब्राह्मणो को लेकर जल्द ही एक विशाल उग्र आंदोलन की रूपरेखा फरवरी के प्रथम सप्ताह में बनाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि हम कई बार बलदेव कट के लिए प्रशासन को लिखकर दे चुके हैं। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई अब भारतीय किसान यूनियन जल्द ही आरपार आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ,मंडल सचिव लेखराज सिंह पहलवान, प्रधान होशियार सिंह ,सुजीत वर्मा,मोहन वीर सिकरवार ,दलवीर विद्रोही, मोहन पहलवान ,गुड्डू सिंह, पूर्व प्रधान खेम सिंह ,बलवीर सिंह, आदि उपस्थित रहे थे।






