GOVARDHAN-फाइनल में पहुंची चाहर एकेडमी आगरा की टीम 

– अड़ीग में क्रिकेट टूर्नामैंट का पहला सेमीफाइन मैच आगरा ने जीता

 

गोवर्धन।  अडींग के खादी ग्राम उद्योग मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में रविवार को  चहार एकैडमी  आगरा  और  नेशनल क्रिकेट एकेडमी मथुरा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रथम पारी में खेलते हुए मथुरा ने निर्धारित 20 ओवरों में 217 रन बनाए। वहीं 218 रनों का पीछा करते हुए आगरा टीम ने 2 विकेट के नुकसान 16 ओवरों में जीत हासिल की।  मैन ऑफ द मैच आगरा टीम के 81 रन बनाने  वाले रेलवे रणजी प्लेयर अक्षत पांडे को प्रधान प्रतिनिधि  नितिन रावत द्वारा दिया।   इस मौके पर नितिन रावत, नवरत्न पचैरी, दिलीप स्वरूप, वीरेंद्र स्वरूप, जावेद अली, खन्ना सैनी, सोनू सोनी, मोंटी मिश्रा, ऋषि यादव, दीपू स्वरूप, नीशू आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*