सफाई कर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
– एनएसएस इकाई का गांठौली में शिविर

गोवर्धन। ग्राम गांठौली में आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने सफाई में श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी शालिनी भारद्वाज के निर्देशन में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए उत्प्रेरक नारों के बीच रैली निकाली। इसके बाद गली-गली व चैपाल झाडू लेकर सफाई कार्य किया। कार्यक्रम अधिकारी शालिनी भारद्वाज ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सात दिन तक ग्रामीणों को जागरूक करने का है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूर्णिमा कौशिक, राम अचल, अर्चना भट्ट, योगेश शुक्ला, खगेन्द्र कौशिक, रविकांत कौशिक, सुरेश चंद कौशिक आदि थे।






