GOVARDHAN-गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब वाहनों के बीच निकलते हुए 

गोवर्धन परिक्रमा में घुस रहे हैं बाहरी वाहन 
– स्थानीय लोगों में नाराजगी 


गोवर्धन। गिरिराज जी की परिक्रमा प्रमुख दानघाटी मंदिर पर रविवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस व्यवस्था कम होने से बाहरी वाहन परिक्रमा में प्रवेश कर गये। गिरिराज जी के प्रमुख मंदिर दानघाटी पर जाम की स्थिति बनी रही। इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी ही नजर आये। एनजीटी न्यायालय के आदेश पर गिरिराज जी की परिक्रमा में वाहनों पर रोक लगी है। पौष मास की पूर्णिमा पर रविवार का छुट्टी का दिन होने से सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस द्वारा लगाये गये वैरियर पर भी वाहन नहीं रूक पाये। कस्बा के दिनेश चंद ने बताया कि पुलिस की यातायात व्यवस्था खराब  है। पुलिस सिर्फ स्थानीय लोगों के वाहन रोककर परेशान कर रही है। जबकि पुलिस पर बाहर से आने वाले यात्रियों के ओवरलोड व यात्री वाहन नहीं रूक रहे हैं। दानघाटी मंदिर पर सुबह दो से तीन घंटे तक स्थिति खराब रही। वहीं गिरिराज जी की लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर दर्शन कर मनौती मांगी। गिरिराज जी के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि पर भीड़ लगी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*