मथुरा लाल ने संभल में एथलेटिक्स में जीता गोल्ड

गोवर्धन। युवा भारत स्पोर्ट खेल संघ के द्वारा संभल के चंदौसी तहसील के अंतर्गत अवताभ इंटर नेशनल स्कूल में प्रदेशी स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलीट में ग्राम गांठौली के प्रशांत उपाध्याय लंबी कूद में 6.83 मीटर में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर सोंनू हरियाणा रहे। अतिथियों में अपर पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार व चंदौसी के चेयरमैन चै. वसीर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ी प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि अलग-अलग वर्गों में हुई प्रतियोगिता में देश के कई प्रांतों से आये खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होने उम्र 17 के अंतर्गत दर्जनों खिलाड़ियों को पीछे कर प्रतियोगिता जीती है। मथुरा की ओर से प्रशांत ने प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर आयोजक संघ के अध्यक्ष आशू सिंह, उत्तर प्रदेश एथलेटिक टीम कोच अर्जुन कोली, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी के खेल कोच उम्मेद अली खां, प्रबंधक मोहम्मद फारूक, खिलाड़ियों में राजकुमार सिंह, अंकित, अखिल गुप्ता आदि थे।






