-मुगलसराय बिधायक के विवादास्पद वयान के बाद मंत्री ने गाए गीत
– टवीट कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि शर्मसार करने वाले है वयान
पी डी यू समाचार

—————————————–
नई दिल्ली– उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायक साधना सिंह के बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विरोध दर्ज कराया। अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी ठश्रच् के साथ है लेकिन वो मायावती के खिलाफ बोले गए अपमानजनक शब्दों के विरोध में हैं। उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि मायावती दलित समाज की एक मजबूत महिला हैं और एक अच्छी प्रशासक भी हैं।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने साफ कहा कि अगर उनकी पार्टी से कोई मायावती के लिए ऐसा बयान देताए जैसा साधना सिंह ने दिया है तो वो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करते। बता दें कि बीजेपी की ओर से मुगलसराय की विधायक साधना सिंह ने मायावती के बारे में कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं। साधना सिंह ने मायावती की तुलना किन्नरों से कर डाली
ज्ूपजजमत ।के की जानकारी और गोपनीयता
लोकसभा चुनावों से पहले साधना सिंह का बयान राजनीतिक बयानों के गिरते स्तर की एक और बानगी भी है। मायावती पर ऐसी विवादित टिप्पणी करने के बाद ठैच् भी साधना सिंह पर आगबूबला हो गई और पार्टी प्रवक्ता ने साधना के बयान को शर्मनाक बताते हुए बीजेपी पर हमला बोल दिया है। वहींए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर कहा कि जिस प्रकार आपत्तिजनक अपश्ब्द मायावती के खिलाफ प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं। ये भाजपा के नैतिक दीवालिएपन और हताशा की निशानी है। ये देश की महिलाओं का अपमान है।बता दें कि साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए द्रौपदीए दुशासन से लेकर कई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि मायावती ने कुर्सी की चाह में आत्म सम्मान बेच दिया है। उन्होंने कहा कि जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण होए वह सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। साधना सिंह के ऐसे बायान के बाद भारतीय जनता पार्टी भी बैक फुट पर आ गई है। साधना सिंह जिस वक्त भाषण दे रही थींए वहां राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह भी उपस्थित थे। लेकिनए जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो वे बिना जवाब दिए चले गए।






