MANT-आधा दर्जन बदमाश लूट ले गये खल से भरा टैक्टर ट्रॉली

हरे कृष्ण गोयल
मांट।सुरीर- नोहझील थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है रविवार सुबह करीब 5:00 बजे आंधरै गढ़ी बाजना निवासी मोमराज भरतपुर राजस्थान से अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में खल लेकर बाजना आ रहा था तभी मीरपुर के निकट नाले के पुल पर  आधा दर्जन मैजिक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर के आगे मैजिक खड़ा कर ट्रैक्टर चालक के साथ जबरदस्ती करते हुए ट्रैक्टर से खींचकर मैजिक में डाल ले गए। और कुछ बदमाश टेक्टर ले उड़े, टैक्टर चालक ने बताया कि मैजिक सबार बदमाशो ने उसे मैजिक में डाल कर दबोच लिया और उससे मोबाइल छीनते मांट थाना क्षेत्र में  राधारानी मंदिर के निकट पानीगाँव मार्ग पर छोड़ कर भाग गए टैक्टर चालक जैसे तैसे घटना स्थल तक पहुचा वहाँ पर टैक्टर नही होने से चालक के होश उड़ गए पीड़ित ने अपने साथ हुई लूट की जानकारी पुलिस को दी। इससे पूर्व शनिवार की देर रात सुरीर इलाके में टेंटीगांव कराहरी रोड पर आधा दर्जन राहगीरों से।लूटपाट की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*