MATHURA-चयन समिति में सन्नाटा,बचाव की मुद्रा में आए अध्यक्ष और सदस्य

– सदस्य अपने अपने स्तर से लगे बचाव करने की सेटिंग में
पीडीयू समाचार


—————————————-
मथुरा। फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में चयन समिति अपनी बचाव मुद्रा मे आ गई है। अध्यक्ष समेत सभी सदस्य अपने बचाव की काट ढूंढ रहे है। सूत्रों की मानें तो कमेटी अब अपने ऊंचे रसूखों की शाखाओं को तलाश रही है ताकि उनकी जान बच सके।
एसआईटी ने जनपद में 33 फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में विभाग के बीएसए और तत्कालीन बाबू सहित अन्य लोगों को दोषी ठहरा चुकने के बाद अंतत पूरी चयन समिति को दोषी पाया है। अंतत एसआईटी ने पूरी चयन समिति के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की है। माना जा रहा है कि चयनसमिति के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही प्रक्रिया है। इसके बाद इनकी गिरफतारी भी संभव हो सकेगी। कार्यवाही की भनक लगते ही समिति में सन्नाटा पसर गया है। सभी सदस्य बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। वे अपने अपने स्तर से सेटिंग में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो उनकी राजनीति शरणम गच्छामि की मुद्रा भी लग रही है। कुछ लोग अपने स्तर से ऊंचे रसूखों की शाखाएं तलाश रहे हैं। किन्तु उनको कोई चारा नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो यहां तक कहा जा रहा है कि धन के बल पर मामला शांत हो सकता है। किन्तु एसआईटी की अभी तक की जांच में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है। अंतत यह कहना भी समीचीन होगा िकइस प्रकरण में भी वह प्रभाव दिखाई नहीं देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*