MATHURA-अवारा पशुओं से खेत में हुए नुकसान से क्षुब्ध फांसी का फंदा लेकर किसान पेड पर चढा

– ग्रामीण उससे नीचे उतरने की करते रहे मनुहार
पी डी यू समाचार


————————————-
मथुरा। बल्देव के गांव पटलौनी में एक किसान आवारा जानवरों द्वारा खेत में किए नुकसान से आजिज आकर शनिवार को फांसी का फंदा लेकर पेड पर चढ गया। मौके पर पुलिस पहुच गई। पुलिस और ग्रामीण द्वारा समझाने पर वह पेड से उतरा।
हुआ कि गांव का किसान निरंजन आवारा पशुओं द्वारा खेतों में किए जा रहे नुकसान से बेहत आहत था। वह रातभर जागकर खेतों की चैकीदारी करता था। इसके बाद भी आवारा जानवर उसके खेत में घुसकर विनाश कर रहे थे। शनिवार को उसका धैर्य जबाव दे गया। वह हाथ में फांसी का फंदा लेकर खेत में बने पेड पर चढ गया और फांसी लगाने की धमकी देने लगा। नीचे भीड एकत्रित हो गई। ग्रामीण उससे नीचे उतरने की मनुहार करने लगे। लेकिन उसने नीचे उतरने से इंकार कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाया और कहा कि उसके खेतों में हुई नुकसान की पूर्ति कराई जाएगी। तब कहीं ग्रामीण पेड से उतरा। किसान का कहना था कि रोजाना डेढ सौ से ज्यादा आवारा गायों और अन्य जानवरों का झुंड खेत में विनाश कर रहा है। कई बार शिकायत की गई , लेकिन उसका दर्द किसी ने नहीं सुना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*