MATHURA-बल्देव और छाता की सोशल आडिट टीम का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

– दामोदपुरा स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान में हुआ टेनिंग कार्यक्रम
पी डी यू समाचार


——————————————
मथुरा। दामोदरपुरा स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान में बल्देव और छाता ब्लाॅक की सोशल आडिट टीम के सदस्यों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें उनको पंचायतांे में आडिट करने के तरीकों से अवगत कराया गया। यही नहीं किसी भी पंचायत में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कितना काम हुआ। काम की पैमाइश और राशि आदि के विवरण के साथ फर्जी कामो ंपर भी निगरानी का प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया गया। एक दिन का प्रशिक्षण उनको मौलिक रूप से पंचायतों मेंले जाकर प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि सोशल आडिट का भ्रष्टाचार को रोकने मे काफी अहम रोल रहा है। आडिट टीम को अपना महत्व समझना होगा। उनहोने कहा कि टीम पंचायतों में ईमानदारी से काम करे। इस मौके पर जिलाप्रशिक्षण अधिकारी नरेन्द्र अग्रवाल, जिला कार्डिनेटर सोशल आॅडिट भगवती वर्मा आदि मौजूद रहे। श्री वर्मा ने बताया कि विकास खण्ड राया और मथुरा की सोशल टीम सदस्यों का प्रशिक्षण 21 जनवरी यानी सोमवार से शुरू होगा। संबंधित ब्लाकों के टीम सदस्यों को उन्होने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने को भी कहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*